मात्र 23 वर्ष की उम्र में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को शत-शत नमन!
उनके पिता सेवानिवृत्त कर्नल थे। देशभक्ति और सैन्य परंपरा से प्रेरित होकर अतुल कटारिया जी भी भारतीय सेना में शामिल हुए और माँ भारती की सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया।
गुड़गांव गांव के लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया 14 अक्तूबर 1998 को जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल रेंज की तरफ निकले थे। इसी बीच उन्हें वायरलेस पर जानकारी मिली कि पास के गांव में आतंकवादी घुस चुके हैं। सूचना मिलने पर वे अपने साथियों के साथ तुरंत अभियान पर निकल पड़े। मुठभेड़ के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया, लेकिन दुर्भाग्यवश देश ने अपना एक बहादुर और होनहार अफसर खो दिया।
जनवरी 1999 में राष्ट्रपति ने 23 वर्षीय शहीद लें. अतुल कटारिया को सेना मेडल से सम्मानित किया था। गुड़गांव गांव में शहीद कटारिया के नाम से सरकारी स्कूल है। शहर में एक चौराहे का नाम अतुल कटारिया चौक रखा गया है।
इतनी छोटी सी आयु में उनका इस दुनिया से चले जाना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति थी। लेकिन उनका साहस, उनकी देशभक्ति और तिरंगे के प्रति उनका समर्पण हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेगा।
वीर सपूत लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया जी, आपका बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा। आप जैसे वीरों के कारण ही हमारा तिरंगा शान से लहराता है। आपकी वीरता को कोटि-कोटि नमन और आपकी पवित्र स्मृति को भावभीनी श्रद्धांजलि।
जय हिंद!
भारत माता की जय!
