सभी को नमस्कार।
हम सब गौरवान्वित हैं कि हमारे समाज की बेटी गीतांजलि मारवाह को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 5’ में भरपूर सराहना मिली है। इस शो में उन्होंने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार एक्सप्रेशन्स से जजों करिश्मा कपूर, गीता कपूर, टेरेंस लुईस और दर्शकों का दिल जीत लिया है। जालंधर की रहने वाली 19 वर्षीय गीतांजलि ने शो के शुरुआती दौर में ही ‘परफॉर्मर ऑफ द वीक’ का प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किया था। अब उन्हें फाइनल में पहुंचने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।
गीतांजलि को ढेरों शुभकामनाएं और उनके गर्वित माता पिता को भी बहुत-बहुत बधाई। समस्त पंजाबी समाज को आप पर गर्व है।
डी.आर. नरूला
