भूषण कुमार भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक लेबल और फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज (Super Cassettes Industries Limited) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। वे भारतीय फिल्म उद्योग के एक बेहद सफल और धनी फिल्म निर्माता व संगीत निर्माता के रूप में जाने जाते हैं।

वे टी-सीरीज के संस्थापक और प्रसिद्ध उद्यमी गुलशन कुमार के पुत्र हैं। 27 नवंबर 1977 को दिल्ली में जन्म हुआ था। उनका विवाह वर्ष 2005 में अभिनेत्री और निर्देशिका दिव्या खोसला से हुआ जिससे उनका एक बेटा रूहान है।

1998 में पिता गुलशन कुमार की हत्या के बाद मात्र 19 वर्ष की छोटी उम्र में भूषण कुमार ने कंपनी की कमान संभाली। उन्होंने अपने व्यापारिक कौशल से टी-सीरीज को एक वैश्विक मनोरंजन ब्रांड बना दिया। उनके नेतृत्व में टी-सीरीज का आधिकारिक यूट्यूब चैनल दुनिया के सबसे अधिक सब्सक्राइबर और व्यूज वाले चैनलों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया। एक निर्माता के रूप में उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में और यादगार संगीत एल्बम दिए हैं। भूल भुलैया, कबीर सिंह, तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर, हिंदी मीडियम, आशिकी 2 और बेबी जैसी कई लोकप्रिय फिल्में उनके बैनर तले बनी हैं। उन्होंने बॉलीवुड संगीत के डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन और म्यूजिक वीडियो के चलन को भारत में नए मुकाम पर पहुंचाया।

कंपनी के कमाई के अनेक स्रोत हैं जिसमें फिल्म निर्माण, संगीत के डिजिटल अधिकार और यूट्यूब चैनल प्रमुख हैं।

बॉलीवुड में बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण और उनके सैटेलाइट व ओटीटी अधिकार कंपनी के पास रहते हैं। कंपनी अपने संगीत के डिजिटल अधिकार Spotify, JioSaavn, Wynk और Apple Music जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को देकर कमाई करती है। कंपनी के पास दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल टी-सीरीज है। इसके अलावा 29 से अधिक क्षेत्रीय और धार्मिक चैनलों से अरबों रुपये की डिजिटल कमाई होती है।

भूषण कुमार और परिवार की नेटवर्थकुल संपत्ति ₹10,000 करोड़ से अधिक आंकी जाती है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, भूषण कुमार का परिवार बॉलीवुड का सबसे अमीर परिवार माना जाता है।