पर्ल कपूर, Zyber 365 कंपनी के सनी बघेला के साथ सह संस्थापक हैं, जिन्होंने सिर्फ 27 साल की उम्र में भारत के सबसे युवा अरबपति बनने का गौरव हासिल किया है। मई 2023 में स्थापित उनकी कंपनी ने केवल तीन महीनों के भीतर 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग 9,840 करोड़ रुपये) का मूल्यांकन हासिल कर भारत और एशिया के सबसे तेजी से बढ़ते यूनिकॉर्न स्टार्टअप के रूप में इतिहास रच दिया था।यू
पर्ल कपूर पंजाब के एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने लंदन की प्रतिष्ठित ‘क्वींस मैरी यूनिवर्सिटी’ से इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की डिग्री ली है। मुख्य उद्यमी बनने से पहले उन्होंने AMPM Store में वित्तीय सलाहकार और एंटियर सॉल्यूशंस जैसी कंपनियों में बिजनेस एडवाइजर के रूप में काम किया। साल 2022 में उन्होंने ‘बिलियन पे टेक्नोलॉजीज’ नाम से अपने पहले व्यापार की शुरुआत की थी।

Zyber 365 एक Web3 और AI-आधारित डीसेंट्रलाइज्ड और साइबर-सुरक्षित ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाली कंपनी है।Sram & Mram ग्रुप’ से मिले 100 मिलियन डॉलर के सीरीज-ए निवेश के बल पर उनकी कंपनी रिकॉर्ड समय में यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई। कंपनी का मुख्यालय लंदन में है, जबकि इसका भारत का परिचालन केंद्र अहमदाबाद से चलता है।
ज़ाइबर 365 में पर्ल कपूर की 90% हिस्सेदारी है, जिससे उनकी व्यक्तिगत कुल संपत्ति लगभग 9,100+ करोड़ रुपये आंकी गई है।
पर्ल कपूर वर्तमान में दुनिया की सबसे आलीशान जगहों में से एक, मोनाको में निवास करते हैं। वे अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने Kyvex.ai नाम से एक एआई-संचालित आंसर इंजन प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की है, जिसके वे संस्थापक और सीईओ हैं।