खालसा पंथ की पूजनीय माता, माता साहिब कौर जी की जयंती पर उनके पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन।

दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा स्थापित खालसा पंथ को मातृत्व का आशीर्वाद देने वाली माता साहिब कौर जी का सिख इतिहास में अत्यंत पवित्र स्थान है। उन्होंने खालसा पंथ को वीरता के साथ विनम्रता, शक्ति के साथ करुणा और धर्म के साथ निस्वार्थ सेवा का महान संदेश दिया।

उनका पावन जीवन सिख धर्म की गौरवशाली परंपरा और ‘सरबत दा भला’ की भावना का अनुपम प्रतीक है।