अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि पंजाबी समाज के कर्मठ समाजसेवी, अथक योद्धा श्री रमेश आहूजा जी कल दिनांक 3 जुलाई 2026 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके प्रभु चरणों में विलीन हो गए हैं।
पंजाबी समाज के हर सुख-दुख में सदैव अग्रणी रहने वाले रमेश जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाजसेवा को समर्पित कर दिया था। उनकी सादगी, अपनत्व और निस्वार्थ भावना उन्हें समाज का प्रेरणास्रोत बनाती थी। विभिन्न पंजाबी समाज संगठनों से जुड़ रह कर वे आजीवन निजी कार्यों से कहीं अधिक प्राथमिकता समाज को देते रहे। पंजाबी समाज के देश भर में आयोजित होने वाले समारोहों में वे अवश्य उपस्थित होते थे। समय समय पर अपना संदेश वीडियो के माध्यम से समाज हित में प्रसारित करते थे। उनके जाने से पंजाबी समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
गत वर्ष उनके युवा पुत्र के असामयिक निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा था, जिसके बाद से वे अत्यंत व्यथित थे।
उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ आज दिनांक 4 जुलाई 2026 को अलवर में किया जाएगा।
समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसायटी की कार्यकारिणी अपने अखिल भारतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमेश आहूजा जी के असामयिक निधन पर प्रभु श्री राम प्रार्थना करती है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
*भावपूर्ण श्रद्धांजलि*
ॐ शांति 🙏
संपूर्ण कार्यकारिणी
समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसायटी

