हाल ही में दिल्ली के सत्य निकेतन में अवैध रूप से चल रहे छात्रों के हॉस्टल के ढह जाने से अनेक छात्रों की हुई मृत्यु पर पंजाबी समाज गौरव फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने क्षोभ प्रकट किया है और मांग की है कि देशभर से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु दिल्ली में आने वाले ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों में पड़े खाली स्थानों पर छात्रावासों का निर्माण किया जाए जिससे कि वे अपने भविष्य को संवारने के लिए निश्चिंत होकर पढ़ सकें।
समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति समिति सोसाइटी उनकी इस मांग का पूर्णतया समर्थन करती है।