प्रिय बंधुओं,
हमारे लिए यह अत्यंत हृदय विदारक समाचार था कि SGPJS परिवार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हमारे आदरणीय श्री रमेश जी आहूजा का विगत 3 जुलाई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया।
कल मैंने अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ अलवर में स्वर्गीय रमेश जी के श्रद्धांजलि अर्पण सभा में भाग लिया जहाँ अलवर नगर एवं राजस्थान के अनेक स्थानों से आए अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वे हमारे संगठन के एक मजबूत स्तंभ थे। समर्पण, प्रतिबद्धता, उत्साह से भरपूर रमेश जी समाज के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनका जाना हमारे संगठन और पूरे पंजाबी समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। आज के समय में ऐसे व्यक्ति दुर्लभ प्रायः हैं।
वे सदैव हमारे संगठन के प्रेरणा पुंज और संस्थापक सदस्य के रूप में याद किए जाएंगे।
मैं अपनी और अपने संगठन की ओर से ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे श्री रमेश जी आहूजा की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और समस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति शांति
डी. आर. नरुला
🙏🙏🙏
