सोना समूह
संजय जे कपूर एक दूरदर्शी भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति थे, जिन्होंने ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता कंपनी सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में कंपनी पारंपरिक पुर्जों से आगे बढ़कर इलेक्ट्रिक वाहन (EV) तकनीक में एक वैश्विक अग्रणी बनी।
संजय कपूर का जन्म 15 अक्टूबर 1971 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता, डॉ. सुरिंदर कपूर, भारत के ऑटोमोटिव पार्ट्स उद्योग के अग्रदूतों में से एक थे, जिन्होंने 1997 में सोना ग्रुप की स्थापना की थी। उनके नाना, राय बहादुर रौनक सिंह, अपोलो टायर्स के संस्थापक थे।
उन्होंने 2003 में सोना ग्रुप के साथ सीईओ के रूप में काम करना शुरू किया। 2015 में अपने पिता के निधन के बाद वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही कंपनी के प्रबंध निदेशक का पद संभाला और इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। उन्होंने कंपनी को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया और 2021 में सफलतापूर्वक इसका IPO लॉन्च किया। कंपनी भारत, चीन, मैक्सिको, सर्बिया और अमेरिका में स्थित नौ कारखानों के माध्यम से 12 उत्पादों का निर्माण करती है। कंपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए स्पेयर पार्ट्स प्रदान करती है। कंपनी भारत, चीन, मैक्सिको, सर्बिया और संयुक्त राज्य अमेरिका में 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है। उन्हें 2022 में दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल किया गया था। फोर्ब्स के अनुसार उनकी मृत्यु के समय उनकी कुल संपत्ति 30000 करोड़ थी।


उन्हें भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वे ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के 2021-2023 तक अध्यक्ष भी चुने गये थे।
उन्होंने तीन विवाह किये। उनकी पहली पत्नी नंदिता महतानी थी लेकिन सन 2000 में विवाह विच्छेद हो गया।


2003 में उन्होंने मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर से विवाह रचाया लेकिन विवाह के 13 वर्ष पश्चात् 2016 में तलाक हो गया। तत्पश्चात् उन्होंने प्रिया सचदेव से 2017 में विवाह किया लेकिन दुर्भाग्यवश 12 जून 2025 को इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से उनका असामयिक निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी माता , वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव एवं उनसे एक पुत्र के अतिरिक्त पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर से दो बच्चे हैं जो अभी संपत्ति विवादों में उलझे हुए हैं।