ध्रुव एम. साहनी का परिवार भारत के प्रतिष्ठित और सफल व्यावसायिक परिवारों में से एक है। साहनी परिवार ने 1933 में उत्तर प्रदेश के खतौली में चीनी मिल लगा कर अपनी औद्योगिक यात्रा प्रारंभ की थी। ध्रुव साहनी ने अपने पिता और चाचा के व्यवसायों का विलय करके इसे ‘त्रिवेणी इंजीनियरिंग’ का रूप दिया और अपने पारिवारिक व्यवसाय को न केवल संभाला बल्कि उसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

वे भारत के एक प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं, जो मुख्य रूप से त्रिवेणी समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में त्रिवेणी समूह चीनी उत्पादन, इथेनॉल, बिजली पारेषण और औद्योगिक स्टीम टर्बाइन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर एक बड़ा नाम है।
उन्होंने ब्रिटेन के प्रसिद्ध कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय  से संबद्ध इमैनुअल कॉलेज से मैकेनिकल साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद अमेरिका के प्रतिष्ठित पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से विशेष योग्यता के साथ एमबीए की पढ़ाई पूरी की।
त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत में चीनी और इथेनॉल के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। त्रिवेनी टर्बाइन लिमिटेड 100 मेगावाट से कम क्षमता वाले औद्योगिक स्टीम टर्बाइनों की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता है जिसकी वैश्विक बाजार हिस्सेदारी 20% से अधिक है।
वे ग्लोबल चेस लीग की मशहूर टीम ‘त्रिवेनी कॉन्टिनेंटल किंग्स’ के मालिक भी हैं।
वे वर्ष 1991-92 में भारत में आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत के समय भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष रह चुके हैं।
वे 12 वर्षों तक अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के अध्यक्ष रहे और भारत में शतरंज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे देश के प्रतिष्ठित स्कूल ‘द दून स्कूल’ और ‘भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) काशीपुर’ के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे भारत-फ्रांस के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने वाले ‘इंडो-फ्रेंच सीईओ फोरम’ के सह-अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
उन्हें फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक्स चिराक द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “शेवेलियर डे ला लीजन डी’होनूर” से सम्मानित किया जा चुका है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा उन्हें ‘रॉयल विक्टोरियन ऑर्डर’ (LVO) देकर मानद लेफ्टिनेंट बनाया गया था। उन्हें भारतीय चीनी प्रौद्योगिकीविद् संघ द्वारा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ और होरासिस द्वारा ‘इंडियन बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर’ का खिताब भी मिल चुका है।
ध्रुव साहनी की पत्नी रति साहनी विभिन्न पारिवारिक और सामाजिक ट्रस्टों से जुड़ी रही हैं। इस दंपत्ति के दो बेटे हैं, जो वर्तमान में त्रिवेनी समूह के अलग-अलग प्रमुख व्यवसायों को संभाल रहे हैंतरुण साहनी वर्तमान में त्रिवेनी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (TEIL) के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।  उनकी पत्नी तराना साहनी है। छोटे बेटे निखिल साहनी त्रिवेनी टर्बाइन लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। उनकी पत्नी जिया साहनी है और उनके बेटे का नाम जहान निखिल साहनी है।