प्रिय मित्रों,

सुप्रभात।

आप सभी को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि विगत 22 अगस्त 2026 को दिल्ली में अग्निपथ संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। यह संस्था पिछले 25 वर्षों से राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों, गायकों, चित्रकारों, समाजसेवियों आदि को सम्मानित करने का कार्य कर रही है।

इस सफल आयोजन के मुख्य स्तंभ हमारे समाज के सम्मानित सदस्य श्री महिंदर लूथरा जी, अध्यक्ष – अग्निपथ रहे। इस भव्य समारोह में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं।

यह बताते हुए भी हमें प्रसन्नता हो रही है कि इस अवसर पर हमारे अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री डी आर नरूला जी को भी शान-ए-भारत अवार्ड देकर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

साथ ही, यह बताते हुए और भी खुशी हो रही है कि श्री महिंदर लूथरा जी ने, जिन्होंने भारत और कई अन्य देशों में देश के प्रतिष्ठित एवं विभिन्न क्षेत्रों में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले महानुभावों को सम्मानित करने में अपना नाम कमाया है, हमारे अनुरोध को स्वीकार करते हुए समस्त ग्लोबल पंजाबी समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालने की जिम्मेदारी ली है। अपने विशाल अनुभव और व्यापक नेटवर्क के कारण वे हमारे संगठन को मजबूत करने, उसके विस्तार और हमारे समुदाय व राष्ट्र के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं और उनकी सफलता की कामना करते हैं।

धन्यवाद
रमन कुमार सूद

अखिल भारतीय उपाध्यक्ष
🙏🙏💐💐🪷🪷🌹🌹