इस प्रतिष्ठित पदभार ग्रहण करने पर, जनरल ऑफिसर ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के शहीद नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
लेफ्टिनेंट जनरल दीपक आहूजा ने आयुध सेवा महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया जो भारतीय सेना की रसद आपूर्ति का दायित्व का निर्वहन करती है। रसद आपूर्ति किसी भी सेना की रीढ़ की हड्डी होती है। लेफ्टिनेंट जनरल दीपक आहूजा ने आयुध कोर की विरासत को बनाए रखने और इसे भविष्य के लिए तैयार, तकनीक-सक्षम लॉजिस्टिक्स बल में बदलने का संकल्प लिया है।
by sgpjs.global@gmail.com | Oct 7, 2026 | News
