📢 महत्वपूर्ण सामाजिक अपील💝
(हिन्दू–सिख पंजाबी समाज के लिए)
भारत में वर्तमान राष्ट्रीय जनगणना के आयोजन की अधिसूचना भारत सरकार द्वारा 16 जून, 2025 को भारत के राजपत्र में जारी की गई है। यह भारत की 16वीं राष्ट्रीय जनगणना है और देश के स्वतंत्र होने के बाद से 8वीं जनगणना है जिसके अंतर्गत देश के प्रत्येक नागरिक का विवरण/जनगणना की जाएगी।
इसका पहला चरण अप्रैल और सितंबर 2026 के बीच होगा जिसमें मकान सूचीकरण और आवास गणना की जाएगी।
फरवरी 2027 में होने वाले दूसरे चरण में 1931 के बाद पहली बार जाति व भाषा संबंधी जानकारी जुटायी जाएगी। प्रत्येक सदस्य के नाम के आगे उसकी सटीक जाति (Caste) दर्ज करने के लिए एक विशेष कॉलम होगा।
इसी में हर नागरिक से उनकी मातृभाषा पूछी जाएगी और साथ ही यह भी दर्ज किया जाएगा कि वे इसके अलावा अधिकतम दो और कौन-सी भाषाएं बोलना या समझना जानते हैं।
👉 यह हमारी पहचान, एकता और सामाजिक प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
🙏 आप सभी से विनम्र निवेदन
जब भी आपसे जानकारी मांगी जाए, तो कृपया इस प्रकार भरें:
👉 Religion (धर्म) में:
✅ Hindu / Sikh ही लिखें
👉 हिन्दी में: हिन्दू / सिख ही लिखें
👉 Caste/Community (जाति/समुदाय) में:
✅ “Khatri” ही लिखें
👉 हिन्दी में: “खत्री” ही लिखें
❌ इनका उल्लेख न करें (उपनाम/गोत्र):
अरोड़ा, खत्री, कपूर, मल्होत्रा, सूद, घई, सिंह, चड्ढा, बेदी आदि
👉 Language (भाषा/मातृभाषा) में:
✅ “Punjabi” ही लिखें
👉 हिन्दी में: “पंजाबी” ही लिखें
मुल्तानी, सरायकी या बहावलपुरी न लिखें/लिखाएं जिससे सरकार तक “पंजाबी भाषा” भाषी लोगों की अधिकतम और वास्तविक संख्या पहुँचे।
🎯 हमारा उद्देश्य
✔️ हिन्दू–सिख समाज की मजबूत एकता प्रदर्शित करना
✔️ पंजाबी बिरादरी की संगठित और स्पष्ट पहचान बनाना
✔️ सरकार तक सही और प्रभावी जनसंख्या आँकड़े पहुँचाना
🤝 एकता ही शक्ति है
धर्म में हम — हिन्दू / सिख
समाज में हम — पंजाबी
👉 यही हमारी सच्ची पहचान और एकजुटता है।
📲 आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है
इस संदेश को हर हिन्दू–सिख पंजाबी तक पहुँचाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।
🙏 आइए, मिलकर एक सशक्त, संगठित और जागरूक समाज का निर्माण करें।
